नई दिल्ली : जाटों के आरक्षण की मांग को लेकर हुए आंदोलन ने हरियाणा ही नहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों को प्रभावित किया है। हिंसा प्रभावित रोहतक शहर से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने लोगों से शांति बनाए रखने और अपनी बात चर्चा के माध्यम से रखने की अपील की है।
रणदीप बोले- अपने ही घर में आग लगाने का क्या फायदा?
हरियाणा में कई स्थानों पर पथराव और आगजनी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिये सैन्य बलों ने मोर्चा संभाल रखा है। ट्विटर पर अपील करते हुए रणदीप हुड्डा ने लिखा है, 'अपने ही घर में आग लगाने का क्या फायदा है? बातचीत से ही बात आगे बढ़ेगी। भाई ये तोड़फोड़ बंद करो।' हरियाणवी लहजे में किये ट्वीट में रणदीप ने लिखा है- 'बावले होन की जरूरत ना है। हनुमान आली ना करो। बातचीत से हल निकलेगा। मुददा राजनैतिक ना बनने दो। शांती रखो। अपने ही घर में आग ना लगाओ।' साथ एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा है- 'राम राम गाम आलों। इब पूरे देश नै सुन ली। बस बंद करो तोड़ फोड़। इब बातचीत तै शांती तै आगे बढ़ो अर अपणी माँग रक्खो।'
No comments:
Post a Comment