Sunday, 21 February 2016

UPSC MAINS RESULT OUT

UPSC मेन्स का रिजल्ट घोषित, 15 हजार छात्र पास



]
font size minus
UPSC मेन्स का रिजल्ट घोषित, 15 हजार छात्र पास
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आयोग ने बताया कि 18 से 23 दिसंबर के बीच हुई मुख्य परीक्षा के परिणामों की घोषाण बीती रात की गई थी। चयनित उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण या इंटरव्यू आठ मार्च 2016 से शुरू होने की उम्मीद है।
सफल उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट से ई-समन पत्र डाउनलोड करने की सलाह दी गई है जो मंगलवार से उपलब्ध होगा। इसके लिए आयोग की ओर से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। कुल 15,008 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उतीर्ण हुए थे।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य सेवाओं के लिए यह परीक्षा सालाना आयोजित होती है।
कैसे देखे रिजल्ट ?
अपना रिजल्ट देखने के लिए आप यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। यहां 'Written Result - Civil Services (Main) Examination.2015' पर क्लिक करके परिणाम देख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment